इलै.होम्यो. रितेश श्रीवास्तव
क्या औषधियां बायो एनर्जी क्या है ? ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ बायो एनर्जी को समझने से पहले एनर्जी के विषय में समझ लेना आवश्यक है। एनर्जी वह शक्ति है जिसके द्वारा कोई कार्य किया जाता है। बिना शक्ति (एनर्जी) के संसार में कोई कार्य नहीं हो सकता है अर्थात जिस शक्ति से कोई कार्य होता है उसे एनर्जी कहते हैं। एनर्जी न स्थान घेरती है न इसमे भार होता है न इसे देखा जा सकता है। एनर्जी कभी नष्ट नहीं होती है। अपना रूप बदल लेती है। संसार में एनर्जी अनेकों प्रकार की होती है। जिसमें प्रमुख निम्न प्रकार से हैं:– (1) मैकेनिकल —- यंत्रों से प्राप्त एनर्जी । (2) हीट एनर्जी —- आग से प्राप्त एनर्जी । (3) लाइट एनर्जी —– सूर्य से प्राप्त एनर्जी । (4) मैग्नेटिक एनर्जी —- चुंबक से प्राप्त एनर्जी (5) साउंड एनर्जी— आवाज से प्राप्त एनर्जी । (6) विद्युत एनर्जी—– विद्युत से प्राप्त एनर्जी । (7) केमिकल एनर्जी —- रसायन से प्राप्त एनर्जी । (8) न्यूक्लियर एनर्जी– परमाणु से प्राप्त एनर्जी (9) बायो एनर्जी —- जीव जंतुओं से प्राप्त एनर्जी । (A) बायो एनर्जी (व...